Home » Uncategorized » नौहराधार में मचा कोहराम, खड्ढ में डूबे 2 मासूम भाई, 8 साल के आयान को बचाने के लिए 9 साल के अभिनव की भी गई जान

नौहराधार में मचा कोहराम, खड्ढ में डूबे 2 मासूम भाई, 8 साल के आयान को बचाने के लिए 9 साल के अभिनव की भी गई जान

नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। नौहराधार क्षेत्र में एक हंसता-खेलता परिवार उस वक्त तबाह हो गया, जब नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत देवामानल की य़ह घटना है. जहां पर दो सगे मासूम भाई खड्ड में डूब गए.बताया जा रहा है कि देवामानल गांव के 8 वर्षीय आयान और उसका 9 वर्षीय बड़ा भाई अभिनव गुरुवार को खड्ढ के किनारे खेल रहे थे. इस दौरान आयान का पांव फिसला औऱ वह पानी में जा गिरा. इस दौरान छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई अभिनव उसे बचाने की कोशिश की और पानी में कूदा. लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते है चीख-पुकार के बीच परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ भागे और पिता ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. दोनों बच्चों को नौहराधार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बहाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है औऱ गांव में मातम पसर गया है. उधर हादसे की सूचना मिलते ही नौहराधार पुलिस भी मौके पर पहुंच है. सिरमौर पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ भेजा गया है. उधर, संगड़ाह एसडीएम सुनील कुमार कैंथ की ओर से पीड़ित परिवार को 25-25 हजार रुपये की राहत दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *