Home » Uncategorized » हिमाचल सचिवालय सेवा के 9 अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग, विजय कुमार को उप सचिव गृह विभाग लगाया

हिमाचल सचिवालय सेवा के 9 अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग, विजय कुमार को उप सचिव गृह विभाग लगाया

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए एचपी सचिवालय सेवा (HPSS) के अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं. कार्मिक विभाग (नियुक्ति-IV) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का विभागीय स्थानांतरण किया गया है. जारी आदेशों के अनुसार विजय कुमार को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग से स्थानांतरित कर उप सचिव (गृह) नियुक्त किया गया है. वहीं मनमोहन चोपड़ा को आयुष विभाग से गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात किया गया है. वंदना को उद्योग विभाग से अंडर सेक्रेटरी (SA) बनाया गया है, जबकि रंजना शर्मा को शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार ने रमेश चंद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से उद्योग विभाग में तैनात किया है. इसके अलावा प्रशासनिक पदोन्नति के तहत तरुण सक्सेना, वंदना गुप्ता, वेद प्रकाश और गोविंद बल्लभ उपाध्याय को विभिन्न विभागों में अंडर सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है. मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी और विभागीय समन्वय को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *