Home » Uncategorized » चर्चा में चुनाव: पति कांग्रेस के दिग्गज, पत्नी भाजपा की उम्मीदवार; हिमाचल पंचायत चुनाव में दिलचस्प हुई जंग…

चर्चा में चुनाव: पति कांग्रेस के दिग्गज, पत्नी भाजपा की उम्मीदवार; हिमाचल पंचायत चुनाव में दिलचस्प हुई जंग…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/मंडी : पंचायती राज चुनाव का घमासान शुरू हो चुका है. गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इस बीच मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. भाजपा ने जिला परिषद के नेर घरबासड़ा वार्ड से कांग्रेस नेता की पत्नी को टिकट देकर सभी को चौंका दिया. जानकारी के अनुसार, नेर घरबासड़ा वार्ड से बिंदु बाला को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है और वह अधिवक्ता अनिल कुमार चौधरी की पत्नी हैं. अनिल चौधरी सुक्खू सरकार में सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल के पद कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि अनिल चौधरी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान से ही कांग्रेस के कट्टर समर्थक रहे हैं और वह पार्टी की ओर से पत्नी के लिए टिकट भी चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया. फिलहाल, कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उधर, जानकारों का मानना है कि भाजपा ने कांग्रेस में सेंधमारी करते हुए चुनावी समीकरणों को बदलने का दांव खेला है. हालांकि, चुनावी नतीजे भाजपा के दांव पर मुहर लगाएंगे कि यह कितना सफल रहा. उधर, जोगेंद्रनगर से भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने भाजपा प्रत्याशी के साथ तस्वीरें शेयर की और जिला परिषद के तीनों वार्डों के प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है. विधायक का दावा है कि तीनों पार्टी प्रत्याशियों की भारी बहुमत से जीत निश्चित है. गौर रहे कि इस बार भाजपा ने पार्टी संबल पर अपने प्रत्याशियों को उतारा है. आम तौर पर पार्टियां संबल पर जिला परिषद का चुनाव नहीं लड़ती हैं लेकिन भाजपा ने इस बार पहल की है। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि जोगिंदरनगर के नेर घरवासडा वार्ड से भाजपा समर्पित प्रत्याशी बिंदु बाला जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. कांग्रेस छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का भी हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम सभी राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *