Home » Uncategorized » चलते-चलते रोड बना गड्ढा! ट्रक समेत धंस गई पूरी सड़क, Video देख खड़े हो जाएंगे आपको रोंगटे

चलते-चलते रोड बना गड्ढा! ट्रक समेत धंस गई पूरी सड़क, Video देख खड़े हो जाएंगे आपको रोंगटे

Himachal Truck Sink Video: हिमाचल प्रदेश की बर्फीली पहाड़ियों वाली जगह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अचानक एक ट्रक सड़क पर चलते-चलते धंस गया। लाहौल घाटी और जांस्कर के बीच शिंकुला पास पर यह घटना हुई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रक, चारों ओर फैली बर्फ के बीच निकली सड़क से गुजर रहा था, तभी एकाएक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और ट्रक का पिछला हिस्सा उसमें फंस गया। वीडियो में स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है कि ट्रक चलते-चलते अचानक सड़क के अंदर धंस जाता है। यह वीडियो, ट्रक के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन में बैठे शख्स ने रिकॉर्ड किया। जैसे ही ट्रक धंसा तो पीछे वाली गाड़ी का ड्राइवर भी अलर्ट हो गया और तुरंत ही अपना वाहन रोक दिया। हालांकि, गनीमत रही कि इस एक्सीडेंट में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर, वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। लोकल लोगों और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और ट्रक को निकालने की कोशिश की जा रही है।

 

पहाड़ी इलाकों में बढ़ जाता है खतरा

जान लें कि बर्फबारी और बदलते मौसम की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें कई बार कमजोर हो जाती हैं, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, ऊंचाई वाले दर्रों में धरती के नीचे बर्फ या पानी जमा होने से भी सड़क की सतह अचानक कई बार धंस जाती है। यह हादसा फिर से पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान अलर्ट रहने की जरूरत को उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन ने भी यात्रियों और गाड़ी चालकों से अनुरोध किया है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखें और सफर करते समय संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। फिलहाल, ट्रक के साथ हुए इस हादसे का वीडियो हैरान कर देने वाला है और पहाड़ी इलाकों में सफर के खतरों की याद दिला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *