Delhi Mumbai Expressway Accident: एक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन करके घर लौट रहे थे लेकिन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क में उनका परिवार खत्म हो गया। बता दें कि गैस रिसाव के बाद कार में भीषण आग लग गई और वह आग का गोला बन गई जिससे आस-पास अफरा तफरी मच गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। जिससे परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए। इस भयावह हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है बता दें कि यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ है जहां परिवार टैक्सी में वैष्णो देवी के दर्शन करके घर लौट रहा था तभी CNG का रिसाव होने के कारण कार में तेजी से आग लग गई और लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह कार CNG+PETROL थी लेकिन रिसाव के बाद आग का गोला बन गई और कुछ ही पल में आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके के मौजपुर के पास हुआ यहां पहुंचने के बाद कार में आग लगनी शुरू हो गई थी लेकिन इस समय परिवार के लोग नींद में थे और तेजी से बढ़ती आग की लपटों के कारण किसी को भी मौका नहीं मिला वहीं ड्राइवर ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई है लेकिन वह भी 80 प्रतिशत तक झुलस गए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची के रुप में हुई हैं और सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। कार में आग इतनी भीषण लगी कि परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए साथ ही पूरा शव भी राख हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और मेडिकल टीम के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया लेकिन भीषण आग ने शव भी राख कर दिया और जिससे अवशेष मिलने अब इनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट कराना होगा।





