Home » Uncategorized » सीबीएसई स्कूलों में होगी परीक्षा पास करने वाले 5623 शिक्षकों की नियुक्ति

सीबीएसई स्कूलों में होगी परीक्षा पास करने वाले 5623 शिक्षकों की नियुक्ति

शिमला: हिमाचल प्रदेश के 155 सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 मार्च को नौ हजार पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम जारी होते ही 5623 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया मई में शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को स्कूलों के चयन में ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा में टॉप करने वाले शिक्षक के पास अपनी पसंद के स्कूल का चयन करने का विकल्प रहेगा। इसके बाद क्रमवार मेरिट सूची के अनुसार अन्य शिक्षकों से विकल्प लिए जाएंगे। यदि किसी स्कूल के लिए अधिक आवेदन आते हैं तो उच्च मेरिट वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। बोर्ड की ओर से प्रत्येक अभ्यर्थी का विस्तृत डाटा, जिसमें मेरिट पोजीशन, श्रेणी, प्राप्तांक, सत्यापित दस्तावेज और पोस्टिंग वरीयताएं शामिल की जाएंगी।  शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने उदाहरण देते हुए कहा गया है कि यदि किसी विषय में 134 पद उपलब्ध हैं तो टॉपर शिक्षक के पास सभी 134 विकल्प खुले रहेंगे, दूसरे स्थान पर रहने वाले के पास 133 विकल्प और इसी क्रम में आगे विकल्प घटते जाएंगे। इसलिए पोस्ट-वाइज काउंसलिंग कराना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर विषयवार मेरिट सूची तैयार कर नियुक्तियां दी जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने इस पूरी प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने की तैयारी कर ली है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले कानूनी अड़चनें सामने आई थीं, लेकिन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद शिक्षा सचिव ने बोर्ड और निदेशालय को तुरंत प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू है, ऐसे में नियुक्तियों से पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेना आवश्यक होगा। विभाग इस दिशा में भी तैयारी कर रहा है ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]