Home » Uncategorized » अपनी ही पार्टी के खिलाफ भूख हड़ताल में बैठा कांग्रेस नेता, बोला-अगर बात नहीं मानी तो दिल्ली दफ्तर में धरना दूंगा

अपनी ही पार्टी के खिलाफ भूख हड़ताल में बैठा कांग्रेस नेता, बोला-अगर बात नहीं मानी तो दिल्ली दफ्तर में धरना दूंगा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में भंगाणी जोन के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान अपनी ही पार्टी के खिलाफ शिमला में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी बनाने में गिरीपार क्षेत्र की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार से सवाल पूछा कि क्या ‘हम लोग नारेबाजी’ करने को है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से तुरंत सरदार हरप्रीत रतन को पद से हटाने और गिरिपार से ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की मांग की है. यही नहीं, उन्होंने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है. प्रदीप चौहान का कहना है कि वो कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं, लेकिन कांग्रेस ने गिरिपार क्षेत्र को दरकिनार कर दिया है. ब्लॉक अध्यक्ष और सारे पद पांवटा साहिब में अल्पसंख्यकों को दे दिए है, जबकि गिरिपार से ना तो प्रदेश कार्यकारिणी, ना जिला और ना ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने कहा कि सरदार हरप्रीत रतन विधानसभा चुनाव में बागी हो गए थे और भाजपा में चले गए. हालांकिस, विधानसभा के बाद दोबारा से कांग्रेस में शामिल हुए और अब कांग्रेस ने उसे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया दिया है. इससे कार्यकर्ताओ में काफी रोष है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए दिन रात काम करते है उन्हें अनदेखा किया जा रहा है और जो मौकापरस्त है उन्हें ओहदे दिए जा रहे है. इससे आम कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता है। उन्होंने कहा कि सरदार हरप्रीत रतन विधानसभा चुनाव में बागी हो गए थे और भाजपा में चले गए. हालांकिस, विधानसभा के बाद दोबारा से कांग्रेस में शामिल हुए और अब कांग्रेस ने उसे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया दिया है. इससे कार्यकर्ताओ में काफी रोष है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए दिन रात काम करते है उन्हें अनदेखा किया जा रहा है और जो मौकापरस्त है उन्हें ओहदे दिए जा रहे है. इससे आम कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता है.उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आज यहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं और यदि उनकी बात यहां नहीं सुनी जाती तो दिल्ली में भी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए धरने पर बैठेंगे. साथ में उन्होंने राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से भी इस मामले को उठाने की बात कही। हिमाचल में हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने 71 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे. इसमें एक भी महिला को जगह नहीं मिली थी. अहम बात है कि करीब डेढ़ साल बाद ये निुक्तियां की गई थी और सितंबर 2004 में कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी और संगठन को भंग कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *