Home » Uncategorized » कर्तव्यपथ का सिपाही मौन: अंतिम सफर पर पच्छाद का सच्चा सपूत: पीजीआई चंडीगढ़ में थमीं कुलदीप सिंह की सांसें…

कर्तव्यपथ का सिपाही मौन: अंतिम सफर पर पच्छाद का सच्चा सपूत: पीजीआई चंडीगढ़ में थमीं कुलदीप सिंह की सांसें…

लाइव हिमाचल/नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस का 42 वर्षीय जवान का आज निधन हो गया। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना माजरा में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह (नं. 390) का बुधवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। बता दें कि कुलदीप सिंह पुत्र तुलसी राम वर्ष 2024 से पुलिस थाना माजरा में बतौर आईओ कार्यरत थे। वह 19 अप्रैल 2026 को अवकाश पर गए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दिवंगत कुलदीप सिंह सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट, डाकघर गागल शिकौर के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी अपनी सेवा शुरू की थी और लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *