Home » Uncategorized » 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम, आज खुलेंगे कपाट

51 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम, आज खुलेंगे कपाट

Oplus_131072

Kedarnath Yatra 2026: 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को विधि विधान से खोले गए. इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को आज सुबह 8:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।  बता दें कि केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है. केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने के साथ पैदल मार्ग हो या अन्य जरूरी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य सभी को दुरुस्त किया जा रहा है. केदारनाथ धाम में श्रद्धालु पहुंचने लग गए हैं. इस बार केदारनाथ धाम में करीब 51 क्विंटल फूल लगभग 75 खच्चरों से धाम में पहुंचाया गया है. यह 51 क्विंटल फुल केदारनाथ मंदिर को सजाने के लिए मांगे गए हैं. ये फूल दिल्ली और पश्चिम बंगाल से आए हैं. इस दौरान केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु मंदिर को सजाने वालों के साथ कर सेवा कर रहे हैं. इस दौरान लोगों का कहना है कि मंदिर को सजाना भी एक तरह से शिव भक्ति ही है या उनका सौभाग्य है कि उनको भगवान के मंदिर को सजाने का मौका मिला है. केदारनाथ मंदिर को सजाने के लिए गेंदे के अलग-अलग रंगों के फूल है. इसके अलावा मंदिर को सजाने के लिए अन्य तरह के भी फूल मंगाए गए हैं. मंदिर को सजाने के खास मौके पर श्रद्धालु मोबाइल से तस्वीर खींच रहे हैं. सभी अपने परिजनों को वीडियो कॉल के जरिए बाबा के दर्शन करवा रहे हैं। अब तक केदारनाथ धाम में 6 लाख 80 हजार 092 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसके साथ ही कुल मिलाकर 19 लाख 52 हजार 809 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में पंजीकरण करवाया है. वहीं, बद्रीनाथ धाम में 575997, गंगोत्री में 343359, यमुनोत्री धाम में 333689 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *