Home » Uncategorized » Akshaya Tritiya 2026 Live: अक्षय तृतीया पर क्या करते हैं, इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए यहां ?

Akshaya Tritiya 2026 Live: अक्षय तृतीया पर क्या करते हैं, इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए यहां ?

Akshaya Tritiya Shubh Muhurat, Puja Vidhi Live: अक्षय तृतीया के पावन दिन पर शुभ कार्य किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भी भक्तों को इस दिन शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए किस विधि से आपको पूजा करनी चाहिए, पूजा का शुभ मुहूर्त कब रहेगा, कौन सी कथा का पाठ अक्षय तृतीया के दिन करना शुभ होता है, ये सारी जानकारी आज आपको हमारे इस लेख में मिलेगी।

अक्षय तृतीया 2026 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:48 ए एम से 05:33 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:10 ए एम से 06:18 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:12 पी एम से 01:03 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:35 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:56 पी एम से 07:19 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 06:57 पी एम से 08:05 पी एम

अक्षय तृतीया पूजा विधि (Akshaya Tritiya Puja Vidhi )

  • अक्षय तृतीया के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • इसके बाद पूजा स्थल की भी सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव पूजा स्थल पर करें।
  • तत्पश्चात आपको माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा शुरू करनी चाहिए। याद रखें कि पूजा में सबसे पहले गणपति आराधना आपको करनी चाहिए।
  • माता लक्ष्मी को कुमकुम और भगवान विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाएं।
  • अब फूल, फल, धूप-दीप आदि दिखाकर पूजा शुरू करें।
  • पूजा के दौरान माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी पूजा के दौरान आप कर सकते हैं और श्रीसूक्त का पाठ करना भी इस दिन शुभ माना जाता है।
  • इसके बाद अक्षय तृतीया की व्रत कथा का पाठ करें।
  • अंत में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आरती का पाठ आपको करनी चाहिए।
  • इसी विधि से अक्षय तृतीया की शाम में भी आपको पूजा करनी चाहिए।

Akshaya Tritiya Daan: अक्षय तृतीया दान सामग्री

  • जौ का दान
  • अन्न और जल का दान
  • मिट्टी के घड़े का दान
  • गुड़ और घी का दान
  • सत्तू का दान
  • फलों का दान
  • वस्त्रों का दान

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया गृह प्रवेश मुहूर्त

अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, यानी इस दिन किसी भी समय शुभ कार्य किए जा सकते हैं। फिर भी अगर विशेष मुहूर्त की बात करें तो 19 अप्रैल को सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा, जो गृह प्रवेश के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस समय किए गए कार्यों में सफलता और स्थायित्व मिलने की मान्यता है।

अक्षय तृतीया पर क्या नहीं करें (Akshaya Tritiya 2026 Dont’s)

  1. इस दिन सूर्योदय से पहले उठें, बिना स्नान किए कोई भी शुभ कार्य न करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  2. कर्ज से बचें: इस दिन न तो किसी को पैसा उधार देना चाहिए और न ही उधार लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  3. विवाद से दूर रहें: घर में शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है। झगड़ा, बहस या अपशब्दों का प्रयोग करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और लक्ष्मी का वास बाधित होता है।
  4. तामसिक भोजन से परहेज: इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। इसे आध्यात्मिक रूप से अशुभ माना जाता है।

5. साफ सफाई का ध्यान: घर में गंदगी या अंधेरा नहीं होना चाहिए, खासकर मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर। मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करें। साफ और उजला वातावरण सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है।

6. बाल न कटवाएं: बाल या दाढ़ी कटवाने जैसे कार्यों से बचना चाहिए।

7. खाली हाथ न लौटें: अक्षय तृतीया के दिन खाली हाथ घर न लौटें, लेकिन किसी भी तरह की धारदार या नुकीली चीजें खरीदने से बचें।

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 1:01 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 10:39 बजे तक रहेगी। अगर आप इस दिन कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्तों का ध्यान जरूर रखें, खासकर जब बात बड़े निवेश की हो।

  • अबुझ मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 49 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक
  • त्रिपुष्कर योग: सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक।

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया के दिन न खरीदें ये चीजें

  • अक्षय तृतीया पर आपको धारदार वस्तुएं जैसे- चाकू, कैची, सुई आदि नहीं खरीदने चाहिए।
  • काले रंग की चीजें अक्षय तृतीया पर काले रंग की वस्तुएं खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है।
  • इसके साथ ही पैसों का लेन-देन करने से भी इस दिन आपको बचना चाहिए।

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर सूर्य-चंद्र की उच्च स्थिति, 3 राशियों को लाभ

अक्षय तृतीया के दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। सूर्य-चंद्र की शुभ स्थिति के चलते मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। इसके साथ ही धन-धान्य की प्राप्ति भी इनको हो सकती है।

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार दान

मूलांक 1- गेंहू, गुड़ और लाल रंग के वस्त्र दान
मूलांक 2- जल से भरा कलश, मिश्री और चावल का दान
मूलांक 3- ने की दाल, केसर, धार्मिक पुस्तकों का दान
मूलांक 4- काले तिल, मूली, जौ का दान
मूलांक 5- हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियों और हर कपड़ों का दान
मूलांक 6- सफेद मिठाई, दही और इत्र का दान
मूलांक 7-  सप्तधान्य, कंबल का दान
मूलांक 8- लोहे से बनी चीजें, काली छतरी, सरसों के तेल का दान
मूलांक 9- मसूर की दाल, तांबे से बनी चीजें और गुड़ का दान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *