Home » Uncategorized » प्रदेश में अभी नहीं थमेगी बारिश-बर्फबारी, 3 दिन बाद से फिर से बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी…

प्रदेश में अभी नहीं थमेगी बारिश-बर्फबारी, 3 दिन बाद से फिर से बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी…

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर फिलहाल राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलने के आसार हैं. इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे 18 अप्रैल तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

अप्रैल में सामान्य से 128% ज्यादा बारिश
प्रदेश में इस बार अप्रैल में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की गई है.
सामान्य: 25.4 मिमी
इस बार: 58 मिमी
यानी अब तक 128% अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश
जिलावार आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी देखी गई:
बिलासपुर: +851%
सोलन: +562%
सिरमौर: +424%
शिमला: +329%
मंडी: +324%
ऊना: +307%

बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी सुबह-शाम ठंड बनी हुई है.
-न्यूनतम तापमान: सामान्य से 2.9°C कम
-अधिकतम तापमान: सामान्य से 2.7°C कम
कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 7°C तक नीचे दर्ज किया गया है. चंबा में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2°C कम रिकॉर्ड हुआ और यह 25.7°C रहा।

अन्य शहरों का तापमान:
शिमला:
 20.5°C
सुंदरनगर: 28.5°C
भुंतर: 26.5°C
धर्मशाला: 26.0°C
ऊना: 31.2°C

मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते प्रदेश में लोगों को अभी कुछ दिन तक ठंड और बदलते मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *