Home » Uncategorized » विकास खण्ड धर्मपुर में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

विकास खण्ड धर्मपुर में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 की अनुपालना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की विकास खण्ड धर्मपुर की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण की सूचना अधिसूचित की है। अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत टकसाल में प्रधान पद अनारक्षित, ग्राम पंचायत चम्मों में महिला, ग्राम पंचायत नरायणी में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत बनासर में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत प्राथा में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत हुंडग में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कोट में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत जंगेशु में अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
ग्राम पंचायत गांगुड़ी में प्रधान पद महिला, ग्राम पंचायत जाबली में महिला, ग्राम पंचायत रौड़ी में अनारक्षित, ग्राम पंचायत नाहरी में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में महिला, ग्राम पंचायत कसौली गड़खल में महिला, ग्राम पंचायत गनोल में अनारक्षित, ग्राम पंचायत चामियां में अनारक्षित और ग्राम पंचायत आंजी मातला में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत कोट बेजा में प्रधान पद अनारक्षित, ग्राम पंचायत धर्मपुर में अनारक्षित, ग्राम पंचायत सनवारा में अनुसूचित जाति महिला, ग्राम पंचायत मैहलों में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत कोटला में अनारक्षित, ग्राम पंचायत कोटी नाम्ब में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत कामली में महिला तथा ग्राम पंचायत अम्बोटा में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]