Home » Uncategorized » 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स, फ़ास्टैग, सैलरी, रेलवे टिकट सहित ये 8 नियम

1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स, फ़ास्टैग, सैलरी, रेलवे टिकट सहित ये 8 नियम

शिमला: नया फाइनेंशियल ईयर (FY 2026-27) बुधवार (1 अप्रैल) से लागू हो गया है. आज से आम बजट की बातें और ऐलान भी लागू हो गई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को आम बजट पेश करते हुए कई चीजों और सर्विस से टैक्स और सरचार्ज को घटा दिया है. कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाया गया था. ऐसे में आज से आपको मार्केट में कुछ चीजें महंगी मिलेंगी. कुछ चीजों के दाम कम हो जाएंगे. इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. 1 अप्रैल 2026 से नया वित्त वर्ष शुरू हो चुका है और इसके साथ ही फरवरी में पेश किए गए बजट के नए नियम भी प्रभावी हो गए हैं। इस बार न केवल टैक्स स्लैब में बदलाव हुआ है, बल्कि रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतों में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। आईए जानते है आज से क्या-क्या सस्ता हुआ और क्या-क्या महंगा…

टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव

इस साल का सबसे बड़ा बदलाव GST स्लैब में देखने को मिला है। सरकार ने जटिलता कम करने के लिए पुराने चार स्लैब को खत्म कर अब केवल 5% और 18% के दो ही स्लैब रखे हैं। हालांकि, निवेश और ट्रेडिंग करने वालों के लिए बुरी खबर है क्योंकि स्टॉक मार्केट में फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) पर लगने वाला टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है। साथ ही, अब इनकम टैक्स में किसी भी तरह की जानकारी छिपाना महंगा पड़ेगा, क्योंकि पकड़े जाने पर टैक्स राशि के बराबर यानी 100% जुर्माना भरना होगा।

क्या-क्या हुआ सस्ता: राहत वाली खबरें

अगर आप शॉपिंग या कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ सेक्टर में आपको काफी बचत होने वाली है:-

  • गैजेट्स और टेक: भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। साथ ही माइक्रोवेव और एयरक्राफ्ट के कुछ हिस्सों पर भी ड्यूटी कम हुई है।
  • सवारी और पर्यावरण: पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर टैक्स कम किया गया है। बायोगैस, CNG और सोलर पैनल में इस्तेमाल होने वाले ग्लास भी सस्ते हो गए हैं।
  • लाइफस्टाइल और विदेश यात्रा: लेदर के जूते, कपड़े और साड़ियां अब आपके बजट में फिट बैठेंगी। इसके अलावा, विदेश में पढ़ाई या घूमने जाने वालों के लिए TCS में कटौती की गई है, जिससे फॉरेन टूर पैकेज अब सस्ते मिलेंगे।

क्या-क्या हुआ महंगा: जेब पर बढ़ेगा बोझ

कुछ चीजों के लिए अब आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी, खासकर लग्जरी और नशे से जुड़ी वस्तुओं पर:

  • शौक और लग्जरी: अगर आप लग्जरी घड़ियों या विदेशी शराब के शौकीन हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कॉफी लवर्स के लिए भी बुरी खबर है क्योंकि कॉफी बनाने वाली मशीनों पर मिलने वाली छूट हटा ली गई है।
    • सेहत को नुकसान: सिगरेट पीना अब और भी महंगा हो गया है क्योंकि इन पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।
    • इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर: आयरन ओर, कोयला और कुछ मिनरल्स की कीमतें बढ़ने से निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में लागत बढ़ सकती है। इसके अलावा, न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स से जुड़े सामान भी अब महंगे मिलेंगे।

    कुल मिलाकर, यह नया वित्त वर्ष तकनीकी सामानों और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के लिए अच्छा है, लेकिन ट्रेडिंग और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिहाज से थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है।

क्या होगा सस्ता?

  1. सेहत और दवाइयां: कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की 17 जरूरी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए आम बजट में 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी थीं. इसलिए 1 अप्रैल 2026 से 17 दवाइयां सस्ती होंगी. इनमें डायबिटीज और कैंसर के मरीजों के लिए जरूरी दवाएं भी शामिल हैं.
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स: EVs को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में राहत दी गई है. यानी अगर आप 1 अप्रैल 2026 के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने जा रहे हैं, तो आपकी अच्छी-खासी सेविंग होगी.
  3. लेदर प्रोडक्ट्स: लेदर आइटम्स और फुटवियर की कीमतें घटेंगी. लेदर एक्सपोर्ट को सपोर्ट करने के लिए कुछ इनपुट्स पर ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की सुविधा दी गई है.
  4. एयरक्राफ्ट और माइक्रोवेव पार्ट्स: इन पर भी कस्टम ड्यूटी कम की गई है. अगर आप 1 अप्रैल के बाद माइक्रोवेव खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सस्ता मिलेगा.
  5. इंपोर्टेड पर्सनल आइटम्स: कुछ व्यक्तिगत इस्तेमाल की चीजें भी 1 अप्रैल से कम टैरिफ पर मिलेंगी.
  6. स्मार्टफोन और टैबलेट्स: भारत में बने मोबाइल और टैबलेट्स की कीमतें भी कम हो जाएंगी. यानी आप अपना मोबाइल फोन अपग्रेड कर सकते हैं. काम सस्ते में हो जाएगा.
  7. फॉरिन टूर पैकेज: TCS घटने से ओवरसीज एजुकेशन, मेडिकल खर्च और टूर पैकेज अब सस्ते पड़ेंगे.
  8. सी फूड: समुद्री सीमा से बाहर पकड़ी गई मछली पर ड्यूटी-फ्री छूट मिलेगी, जिससे मछुआरों और ग्राहकों दोनों को फायदा होगा.
  9. टेक्सटाइल गारमेंट्स: 1 अप्रैल से कपड़े, साड़ियां सस्ते में मिलेंगी.
  10. क्रिटिकल मिनरल्स और एनर्जी सोर्स: 1 अप्रैल से क्रिटिकल मिनरल्स और एनर्जी सोर्स पर भी राहत मिलेगी.
  11. बायोगैस-ब्लेंडेड और CNG: आज से ये सब सस्ती मिलेगी. बैटरियों के लिए लिथियम-आयन सेल और सोलर ग्लास के दाम भी घट जाएंगे.

क्या हो गया महंगा ?

  1. लग्जरी घड़ियां: 1 अप्रैल से लग्जरी घड़ियों पर अब ज्यादा टैक्स लगेगा.
  2. इम्पोर्टेड शराब: विदेशी शराब की कीमतें बढ़ेंगी, क्योंकि इस पर ड्यूटी बढ़ाई गई है.
  3. कॉफी मशीन: सरकार ने कॉफी रोस्टिंग, ब्रूइंग और वेंडिंग मशीनों पर मिलने वाली छूट हटा दी है. अब कॉफी मशीनें पहले से महंगी पड़ेंगी, चाहे कैफे में इस्तेमाल हों या घर पर.
  4. सिगरेट: स्मोकिंग करना पहले से महंगा हो जाएगा. सिगरेट अब पहले से ज्यादा दाम पर मिलेंगी.
  5. न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के पार्ट्स: इन पर भी खर्च बढ़ गया है.
  6. मिनरल्स, आयरन ओर और कोयला: इनकी कीमतें भी ऊपर चली गई हैं. अगर आप इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर में हैं, तो आपको ये चीजें महंगी पड़ेंगी.
  7. स्टॉक ऑप्शंस और फ्यूचर्स ट्रेडिंग: बजट 2026 में STT बढ़ा दिया गया है. फ्यूचर्स पर टैक्स 0.02% से बढ़कर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.1% से बढ़कर 0.15% हो गया है, जिससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग महंगी पड़ेगी.
  8. इनकम टैक्स मिसरिपोर्टिंग: अब अगर आयकर की गलत रिपोर्टिंग की गई तो पूरे टैक्स अमाउंट के बराबर यानी 100% पेनल्टी देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *