शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज सोमवार, 30 मार्च को प्रश्नकाल शुरू हो गया है। सीएम की धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर ने सदन में कहा कि देहरा में काफी संख्या में मछुआरों की संख्या है जो आजीविका के लिए मछली पर ही निर्भर हैं, पौंग डैम बनने के बाद से यहां पर मछुआरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा, 2023 में भीषण बाढ़ आने के बाद पूरे जलक्षेत्र में सिल्ट बढ़ गई और इसकी वजह से मछली कारोबार प्रभावित हो रहा है, मछलियां भी मर रही हैं. सरकार इस पर संज्ञान ले,पूरा इलाका बीबीएमबी का है और बीबीएमबी प्रबंधन को सिल्ट उठाने के निर्देश दिए जाएं। प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा– इसका समाधान ड्रेजिंग से किया जाएगा, इस समय पायलट बेसिस पर कुल्लू में ड्रेजिंग की जा रही है, उसके बाद मनाली में की जाएगी और ओर फिर देहरा में की जाएगी. राज्य सरकार इस बजट में मछुआरों के लिए काफी अच्छी योजनाएं लेकर आई है। कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया और बीजेपी विधायक जीत राम कटवाल ने भी इस मुद्दे पर कमलेश ठाकुर का समर्थन किया।





