Home » Uncategorized » पर्यटन सीजन से पहले बड़ा झटका, गगल चंडीगढ़ रूट पर उड़ानों की संख्या घटी…

पर्यटन सीजन से पहले बड़ा झटका, गगल चंडीगढ़ रूट पर उड़ानों की संख्या घटी…

शिमला: पर्यटन सीजन से ठीक पहले हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका लगा है। इंडिगो ने गगल-चंडीगढ़ हवाई रूट पर उड़ानों की संख्या घटा दी है। विमानन कंपनी इंडिगो ने गगल–चंडीगढ़ हवाई रूट पर उड़ानों में कटौती कर दी है। पहले जहां सप्ताह में छह दिन उड़ानें संचालित होती थीं, वहीं अब अप्रैल से यह सेवा केवल चार दिन सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को ही उपलब्ध रहेगी। हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से जारी ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के अनुसार धर्मशाला (गगल) से दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरकर विमान 2:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वहीं, चंडीगढ़ से वापसी उड़ान 2:45 बजे उड़ान भरकर 3:50 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। किराये की बात करें तो चंडीगढ़ से गगल के लिए टिकट लगभग 4,173 रुपये और वापसी के लिए करीब 4,630 रुपये निर्धारित किया गया है। शिमला से विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारियों के बीच रविवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर मुफ्त वाईफाई सेवा का शुभारंभ किया। गुजरात के राजकोट हवाई अड्डे से वर्चुअल माध्यम से नायडू ने यह उद्घाटन किया। शिमला एयरपोर्ट पर हुए कार्यक्रम में भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के निदेशक सतीश कुमार और उनकी टीम मौजूद रही। शिमला हवाई अड्डे पर अब यात्री 4 घंटों तक फ्री वाईफाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए अगले चरण में फ्लाईब्रेरी (उड़ती हुई लाइब्रेरी) की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान कैफे की सुविधा शुरू होगी, जिसमें 50 फीसदी कम कीमत पर यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय उत्पादों की प्रदशर्नी और बिक्री के लिए अवसर (एवीएसएआर-क्षेत्रीय कुशल कारीगरों के लिए हवाई अड्डा मंच) योजना वन प्रोजेक्ट वन काउंटर भी स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12