Home » Uncategorized » NH-5 पर दर्दनाक हादसा, शराब के बाद झगड़ा बना मौत की वजह

NH-5 पर दर्दनाक हादसा, शराब के बाद झगड़ा बना मौत की वजह

Oplus_131072

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के भाबानगर के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां भाबानगर (निचार) के पास डेट सुंगरा क्षेत्र में खाई में गिरकर दो युवकों की मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक युवक का शव 30 फीट और दूसरा 120 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया. पहले मृतक की पहचान अंकित 36 साल (निवासी भावानगर, निचार) के रूप में हुई है. अंकित का शव करीब 30 फीट नीचे खाई में मिला. वहीं दूसरे मृतक की पहचान संजीव 27 साल (निवासी पानवी) के रूप में हुई है, जिसका शव लगभग 120 फीट नीचे बरामद हुआ. किन्नौर के भावानगर के पास NH-5, टेंपरेरी कॉलोनी के समीप यह हादसा सामने आया है. हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने पहले बैठकर शराब पी, उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई. इसी दौरान दोनों युवक सड़क से नीचे खाई में गिर गए, और दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है. इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है. हालांकि प्रथम दृष्टया मामला शराब पीकर लड़ाई का सामने आया है, फिर भी पुलिस यह पता लगाना का प्रयास कर रही है कि हादसे के पीछे क्या वजह रही. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12