Home » Uncategorized » शव लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

शव लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोतांग जिले में लैंड करते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रेखा कंडेल ने बताया कि नेपाल के खोतांग जिले में एक हेलीकॉप्टर खेत में लैंड करते समय क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर में एक शव था और वह काठमांडू से आया था. हादसे में हादसे में एक यात्री घायल हो गया है. इसका खतरनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुताबिक हेलीकॉप्टर 5 यात्रियों के साथ जिले के लिए उड़ा था और वह लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया. पायलट और दूसरे यात्रियों को चोट नहीं आई है. घायल यात्री को बचाने के लिए एक और हेलीकॉप्टर भी भेजा गया है. शुरुआती जांच के मुताबिक हेलीकॉप्टर तेज हवाओं या लैंडिंग के दौरान जमा हुई धूल की वजह से क्रैश हुआ होगा. कंपनी के पायलट के मुताबिक, सबिन थापा हेलीकॉप्टर में सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12