Home » Uncategorized » जिला सोलन के कक्कड़हटी विद्यालय की छात्राओं ने पास की स्कॉलरशिप की परीक्षा…

जिला सोलन के कक्कड़हटी विद्यालय की छात्राओं ने पास की स्कॉलरशिप की परीक्षा…

सोलन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़हटी के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा पास की है इनमें भूमिका ने जिले में जनरल कोटे के तहत 14 वां स्थान प्राप्त किया और भावना ने एससी कोटे में छठा स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक प्रतिवर्ष ₹12000 की राशि दी जाएगी । विद्यालय की प्रधानाचार्या गुलशन पाठक ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *