India vs New Zealand LIVE Score, T20 World Cup 2026 Final Match Today: हर एक उम्मीद, हर एक दावा और हर एक ख्वाहिश सही साबित हुई. हर एक आलोचना, हर एक सवाल और हर संदेह पूरी तरह ध्वस्त हो गया. पिछले करीब 2 साल का बदलाव, मेहनत और रणनीति अपने सफल अंजाम पर पहुंच गई. जी हां, टीम इंडिया ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीदें शुरू से लगाई जा रही थी. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई. फाइनल में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 55 रन से रौंदते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीत लिया.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. सूर्या सेना ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. भारत वह पहली टीम है जिसने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव किय़ा है, पहली टीम है जिसने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है, पहली टीम है जिसने अपने होम ग्राउंड पर खिताब जीता है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने 255 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया है और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया को अभिषेक और संजू ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई वो भी सिर्फ 7.1 ओवर में. टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. अभिषेक ने 21 गेंदों में 52, संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 89, ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. जबकि आखिरी में दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए. बता दें, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।





