Home » Uncategorized » सोलन की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने NMMS परीक्षा 2025-26 में छठा स्थान किया हासिल…

सोलन की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने NMMS परीक्षा 2025-26 में छठा स्थान किया हासिल…

सोलन: राजकीय माध्यमिक पाठशाला पनूह संगम सुबाथू जिला सोलन की छात्रा हर्षिता ठाकुर ने NMMS परीक्षा 2025-26 में छठा स्थान हासिल कर विद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने कक्षा 6 में भी ब्लॉक लेवल पर छात्रवृत्ति प्राप्त की थी। हर्षिता की इस उपलब्धि पर विद्यालय के इंचार्ज सुशील कुमार शर्मा और पूर्व अध्यापक शशि पाल ने उसे बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हर्षिता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। हर्षिता ने कहा कि उनका सपना एक डॉक्टर बनने का है और वह इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *