सोलन: आज जिला परिषद हॉल में सोलन ब्लॉक के लगभग 50 अध्यापकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें ECCE के सारे मॉड्यूल और हिम वाटिका प्लानर और जादुई पिटारा पर और पंच कोषों पर बातचीत की गई। वहीं कार्यक्रम का समापन उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजकुमार पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन के साथ ही खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी सोलन हरि राम चन्देल ने विस्तार से पूरे पाँच दिवसीय कार्यशाला में किए मंथन पर विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रिसोर्स पर्सन देवेंद्रा पेजटा और ज्योत्सना शर्मा ने पूरे पांच दिनों तक अध्यापकों को खेल खेल में बालवाटिका 1,2,3 के बच्चों को कैसे स्कूलों में कार्य करवाया जाएगा इस पर सोलन ब्लॉक के अध्यापकों से बातचीत की। वहीं कार्यक्रम के संयोजक श्री किशोरी लाल राणा और राजेश शर्मा ने बीआरसीसी कार्यालय से तनुजा शर्मा, लता सहगल एवं उनके स्टाफ निशा, दीक्षित शर्मा और अंजू ने पूरा सहयोग दिया इस कार्यशाला के सफल संपन्न हेतु अपना योगदान दिया।




