Home » Uncategorized » दुःखद : दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन

दुःखद : दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन

Sarla Maheshwari Passes Away: दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज के बड़े फेमस चेहरों में से एक माना जाता था। उनके परिवार ने अब प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी को शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। सरला माहेश्वरी ने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के रूप में काम किया था और उस दौर में कई सालों तक दर्शकों के लिए एक जानी-पहचानी आवाज और चेहरा बनी रहीं। उनके निधन की खबर से फैंस दुखी हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

सरला माहेश्वरी के खबरें पढ़ने और पेश करने का अंदाज आज भी दर्शकों को याद है। अब डीडी न्यूज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए सरला माहेश्वरी के दुखद निधन की जानकारी देते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। आपको बता दें कि सरला माहेश्वरी ने 1976 में दूरदर्शन में एक अनाउंसर के रूप में अपना सफर शुरू किया था और 2005 तक करीब तीन दशकों तक न्यूज एंकरिंग की। लोग उन्हें उनके शांत स्वभाव, सौम्य आवाज और सटीक उच्चारण के लिए हमेशा याद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *