Home » Uncategorized » हिमाचल हित नहीं कुर्सी हित देख रहे जयराम’, RDG पर सियासी घमासान के बीच CM सुक्खू दिल्ली रवाना…RDG मुद्दे पर जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

हिमाचल हित नहीं कुर्सी हित देख रहे जयराम’, RDG पर सियासी घमासान के बीच CM सुक्खू दिल्ली रवाना…RDG मुद्दे पर जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Oplus_131072

शिमला: RDG के बंद होने पर मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने RDG के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन विस्तार को लेकर बुलाई गई बैठक में भी शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि RDG बंद होने पर विपक्ष को राजनीति छोड़कर प्रदेश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर यह मुद्दा उठाना चाहिए। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश हित के बजाय कुर्सी हित देख रहे हैं और यह कह रहे हैं कि जल्द ही हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने वाली है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर के समय हिमाचल को 54 हजार करोड़ रुपये राजस्व घाटा अनुदान मिला है। 16 हजार करोड़ जीएसटी कंपनसेशन मिला, लेकिन कांग्रेस को केवल 17 हजार करोड़ रुपये अनुदान तीन साल में मिला है। जयराम ठाकुर ने वित्तीय कुप्रबंधन किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने राजस्व में 3800 करोड़ रुपये का इजाफा किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आरडीजी के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए भी समय लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन विस्तार को लेकर बुलाई गई बैठक में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]