Home » Uncategorized » आयुष मंत्री ने डीसी मंडी के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस साैंपा

आयुष मंत्री ने डीसी मंडी के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस साैंपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के  मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह पर तय प्रोटोकल का पालन नहीं करने पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस साैंपा है। मंत्री का आरोप है कि 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंडी आगमन के दौरान उपायुक्त न तो उपस्थित थे और न ही कोई पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था की गई। मंत्री ने इसे स्थापित सरकारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन और मंत्री पद की गरिमा के प्रतिकूल बताया है। मंत्री के अनुसार ऐसा आचरण स्थापित सरकारी प्रोटोकॉल और प्रशासनिक मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस चूक ने एक चुने हुए प्रतिनिधि की ओर से  संभाले गए सांविधानिक पद की गरिमा को कम किया है और यह विधायिका के प्रति अनादर को दर्शाता है। मंत्री ने यह नोटिस हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्यप्रणाली और कामकाज के नियमों के अध्याय-12 के नियम 75 के अनुसार प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]