Home » Uncategorized » लाहौल स्पीति की अंजली का राजभाषा अधिकारी के लिए चयन…

लाहौल स्पीति की अंजली का राजभाषा अधिकारी के लिए चयन…

लाइव हिमाचल/सोलन : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के मूरिंग पंचायत के क्वांग गांव की अंजली कुमारी ने अपने क्षेत्र और जिला का नाम रोशन किया है। अंजली का बैंक ऑफ बड़ौदा में राजभाषा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। अंजली कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा लाहौल स्नातक की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू तथा स्नातकोत्तर की शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से हुई है। शैक्षणिक उत्कृष्टता की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अंजली कुमारी ने वर्ष 2020 में नेट-जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की और वर्तमान में केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से वर्ष-2023 से हिंदी विषय में शोध कर रही हैं। इनके पिता डॉ अशोक कुमार शर्मा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में सह आचार्य एवं माता प्रेम देवी गृहिणी है।अंजली कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता सहित समस्त परिवार और गुरुजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *