Mauni Amavasya 2026: आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य करने, भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या पर आज स्नान, तर्पण, पूजा और दान के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें किए गए कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है।
Mauni Amavasya 2026: आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य करने, भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या पर आज स्नान, तर्पण, पूजा और दान के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें किए गए कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है.
मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:32 बजे से 06:23 बजे तक।
प्रातः संध्या: सुबह 05:58 बजे से 07:15 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:27 बजे से 01:11 बजे तक
पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान: सुबह 11:30 बजे से… दोपहर 02:30 बजे तक।
मौनी अमावस्या पर स्नान की विधि और नियम
अमावस्या के दिन बताए गए शुभ मुहूर्त में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान कर रहे हों, तो तीन बार डुबकी लगाकर सूर्यदेव की ओर मुख करें और हाथ में जल लेकर अर्घ्य अर्पित करें. स्नान और अर्घ्य के समय अपने इष्ट देव का ध्यान करें और पितरों का स्मरण अवश्य करें. जो लोग घर पर स्नान कर रहे हैं, वे नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं. स्नान के बाद तांबे के पात्र में जल, तिल और फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इसके बाद कुछ समय के लिए मौन रखें. मान्यता है कि आज कुछ घंटों का मौन भी बड़ा पुण्य देता है। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि पर भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। साथ ही, इस दिन सुबह स्नानादि करके शिवलिंग का अभिषेक करें उन्हें आक के पत्ते अर्पित करें। आक के पेड़ का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। इसे बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। आक के पत्ते और फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं। ऐसे में अमावस्या के दिन शिवलिंग पर आक के पत्ते जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं।
मौन का वास्तविक अर्थ : केवल वाणी नहीं, इंद्रियों का भी संयम
मौन का अर्थ मात्र मुख से न बोलना नहीं है. शास्त्रीय दृष्टि से मौन तभी सिद्ध होता है जब मन को प्रभावित करने वाली पांचों ज्ञानेंद्रियां और कर्मेंद्रियां भी संयमित हों. यदि आंखें, कान, जिह्वा, त्वचा और नासिका बाहरी विषयों में रमी रहें, तो मन स्वतः अशांत रहेगा. मन के चंचल होने पर मौन एक दिखावा मात्र बनकर रह जाता है। इसलिए मौनी अमावस्या पर इंद्रिय-संयम के साथ मन को विराम देना ही सच्चा मौन है.
मन, मौन और मनन : साधना की त्रिवेणी
इस पर्व पर तीन शब्द विशेष ध्यान देने योग्य हैं—मन, मौन और मनन. ‘मन’ दो अक्षरों का है, ‘मौन’ ढाई का और ‘मनन’ तीन अक्षरों का. यह क्रम अपने आप में साधना की प्रक्रिया को दर्शाता है. मन यदि कर्मेंद्रियों और ज्ञानेंद्रियों के दो पाटों के बीच भटकता रहे, तो मौन संभव नहीं. साधना के माध्यम से जब शरीर और इंद्रियों को बाह्य प्रभावों से मुक्त किया जाता है, तभी मौन की अवस्था आती है. और जब मौन स्थिर हो जाता है, तब मनन आरंभ होता है. यही मनन अंतर्जगत में उस अमृत वर्षा को जन्म देता है, जिसकी तुलना किसी भी सांसारिक उपलब्धि से नहीं की जा सकती.
मौन का वैज्ञानिक पक्ष : ऊर्जा संचय की प्रक्रिया
मौन का वैज्ञानिक महत्व भी अत्यंत गहन है. जब मनुष्य मौन में जाता है, तो उसका शरीर शून्य में प्रवाहित तरंगीय शक्तियों को अधिक प्रभावी रूप से ग्रहण करने लगता है. ठीक वैसे ही जैसे स्विच ऑफ करने पर यंत्रों की बैटरी शीघ्र चार्ज हो जाती है. वायु में व्याप्त तरंगें, जल में समाहित औषधीय गुण, सूर्य किरणों की ऊर्जा, धरती से प्राप्त पोषक तत्व और अंतरिक्ष से प्रवाहित सूक्ष्म ऊर्जा—सबका अवशोषण मौन की अवस्था में तीव्र हो जाता है. यही कारण है कि मौन शरीर और मन, दोनों के लिए संजीवनी समान है।
विंध्याचल और मौन की शक्ति : एक पौराणिक दृष्टांत
पौराणिक कथा के अनुसार, जब आदिपर्वत विंध्याचल ने क्रोधवश अपना विस्तार इतना बढ़ा लिया कि सूर्य का मार्ग बाधित होने लगा, तब देवताओं ने उसके गुरु अगस्त्य मुनि से सहायता मांगी. अगस्त्य के आदेश पर विंध्याचल ने मौन धारण कर लिया. यह मौन ही उसकी महानता का कारण बना. उसी मौन की शक्ति से वह अजेय हुआ और महालक्ष्मी, महाकाली, महासरस्वती सहित अनेक देवी-देवताओं ने वहां सिद्धियां प्राप्त कीं.
मौनी अमावस्या : अनंत शक्तिदायी तिथि
चंद्रमा का अमावस्या को न दिखना भी 16वीं कला है. पूर्णिमा से अमावस्या तक की यात्रा करते हुए चंद्रमा ओझल हो जाता है।
- इस दिन आकाश से अनेक पोषक किरणें निकलती हैं.
- चंद्रमा मन के देवता हैं, जबकि सूर्य शरीर के. सूर्य रक्त, मज्जा, मांस, अस्थि को पुष्ट करते हैं.
- माघ माह में सूर्य के उत्तरायण होते अद्भुत तरंगों का प्रवाह धरती पर होता है. आदिकाल में ऋषि-मुनि इस अवधि में नदी तट पर तप कर उसका लाभ लेते रहे हैं.
- सम्राट हर्षवर्धन प्रयाग संगम में स्वयं आते रहे.
- माघ माह की मौनी अमावस्या को मौनव्रत करने से अद्भुत आंतरिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।





