Home » Uncategorized » सोलन की गुंजन ठाकुर ने दिलाया 2 गोल्ड, हिमाचल ने 14 पदक जीतकर रचा इतिहास…

सोलन की गुंजन ठाकुर ने दिलाया 2 गोल्ड, हिमाचल ने 14 पदक जीतकर रचा इतिहास…

Oplus_131072

सोलन: बिहार के पटना स्थित अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 15वीं कुराश जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 11 जनवरी में हिमाचल प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस प्रतियोगिता के पहले दिन ही हिमाचल ने 6 पदक जीतकर शानदार शुरुआत की जिससे पूरे टूर्नामेंट में टीम का मनोबल ऊँचा बना रहा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। गोल्ड मेडल जीतने वालों में गुंजन ठाकुर (70 किग्रा, सोलन) और शौर्य वीर यादव (+83 किग्रा, मंडी) शामिल रहे। सिल्वर मेडल शिवांश (65 किग्रा, शिमला), मनीष ठाकुर (73 किग्रा, चंबा) और लकी (81 किग्रा, मंडी) ने जीते। वहीं ब्रॉन्ज मेडल रियांशु शर्मा (60 किग्रा, सोलन), घनश्याम (+90 किग्रा, चंबा), यशपाल (50 किग्रा, कुल्लू), प्रवेश (+83 किग्रा, सिरमौर), अनुराग नेगी (40 किग्रा, सिरमौर), दीपांशी धुली (48 किग्रा, सोलन), अदिति नेगी (44 किग्रा, सोलन), कशिश ठाकुर (52 किग्रा, सिरमौर) और पल्लवी (32 किग्रा, मंडी) ने अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से अंडर-17 के 20 खिलाड़ी और अंडर-19 के 20 खिलाड़ी (बालक व बालिकाएं) शामिल हुए। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश ने अंडर-20 बालिका वर्ग में द्वितीय ट्रॉफी तथा अंडर-17 बालक वर्ग में द्वितीय ट्रॉफी जीतकर राज्य की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। टीम के साथ वीरेंद्र सिंह धौलता (मुख्य कोच व महासचिव, हिमाचल प्रदेश कुराश संघ), हरदेव सिंह (हेड ऑफ डेलीगेशन), गौरव शर्मा (कोच), मन्नत सोहल (मैनेजर), धनी राम, मुकुल शर्मा व मीना शर्मा (तकनीकी अधिकारी) मौजूद रहे। वहीं सुरजीत परमार, ठाकुर सिंह नेगी, गुरगेश कुमार व विकास सकलानी रेफरी परीक्षा हेतु परीक्षार्थी तकनीकी अधिकारी के रूप में टीम के साथ गए। इस शानदार उपलब्धि पर कर्नल डॉ. शांडिल जी (मुख्य संरक्षक, हिमाचल प्रदेश कुराश संघ), डीएसपी भीष्म ठाकुर (चेयरमैन, सोलन कुराश एसोसिएशन), अशोक चौहान (अध्यक्ष, शिमला कुराश एसोसिएशन) डॉ. सुरेंद्र कुल्ला (अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कुराश संघ) तथा कौशल मुंगटा (चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश कुराश संघ) ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। हिमाचल प्रदेश की यह उपलब्धि राज्य में कुराश खेल के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर बढ़ती राष्ट्रीय पहचान का स्पष्ट प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *