Home » Uncategorized » नेता प्रतिपक्ष बोले, नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं पर मुकदमा करना बेहद शर्मनाक…

नेता प्रतिपक्ष बोले, नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं पर मुकदमा करना बेहद शर्मनाक…

बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बिलासपुर भाजपा द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे नशे के आतंक सरकार द्वारा नशे के कारोबारियों को मिल रहे संरक्षण और बिलासपुर में नशा रोकने के लिए गश्त कर रही महिलाओं के खिलाफ़ किए गए मुकदमे के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने नशे के खिलाफ अपनी पंचायतों में गश्त कर रही महिला मण्डल की कुछ महिलाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। इस बाबत उन्होंने बिलासपुर मुख्य बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन यात्रा निकालकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को महिलाओं के खिलाफ हुए मुकदमे को वापस लेने हेतु ज्ञापन सौंपा। जयराम ठाकुर ने कहा की सरकार नशे को लेकर वास्तव में गंभीर नहीं है इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई में गंभीरता दिखाने की बजाय शोबाजी और इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में नशा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां आदमी का पहुंचना भी मुश्किल है, वहाँ भी नशा और नशा करने वाले लोग पहुंच रहे हैं। प्रदेश के कोने- कोने में नशा अपना तांडव मचा रहा है। हमारे युवा आए दिन सड़कों पर नशे के ओवरडोज इसके कारण बेमौत मर रहे हैं। यह परिस्थितियां दिल दहलाने वाली हैं। लेकिन सरकार नशा के कारोबारियों पर सकती दिखाने की बजाय नशे के खिलाफ आवाज उठा रही मातृ शक्ति को ही निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि आखिर यह स्थिति क्यों आई कि महिलाओं को अपने पंचायतों की रखवाली करनी पड़ रही है। यह है सरकार और व्यवस्था की नाकामी है जो काम पुलिस को करना चाहिए वह काम आम लोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *