Home » Uncategorized » आईजीएमसी मारपीट मामलाः दोनों पक्षों में हुआ समझौता…

आईजीएमसी मारपीट मामलाः दोनों पक्षों में हुआ समझौता…

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला का आईजीएमसी अस्पताल में हुआ मारपीट प्रकरण सुलझ गया है. इस विवाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है. फिलहाल मरीज और डॉक्टर ने हाथ मिलाए और गले मिलते हुए विवाद को खत्म कर दिया। हिमाचल प्रदेश के शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 22 दिसंबर को डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट की थी. इस मामले में सरकार ने डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया था. हालांकि, बाद में डॉक्टर हड़ताल पर भी चले गए थे. जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने अपनी अपनी गलती मानी और इस दौरान दोनों के माता–पिता भी साथ रहे. राज्य सचिवायल में सीएम सुक्खू के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान के कार्यालय में दोनों ने समझौता करते हुए इस पूरे विवाद को विराम दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *