Home » Uncategorized » मंडी जन संकल्प रैली में बोले सीएम सुक्खू, कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाना अनुचित

मंडी जन संकल्प रैली में बोले सीएम सुक्खू, कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाना अनुचित

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुक्खू सरकार के तीन साल का जश्न गुरुवार को मनाया जा रहा है. मंडी के पड्डल मैदान में मंच औऱ कुर्सियां लगाई गई हैं और अब यहां पर लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है. अहम बात है कि इस जश्न को सुक्खू सरकार ने जन संकल्प रैली का नाम दिया है. लेकिन हाईकमान से कोई बड़ा नेता इस आयोजन में शामिल नहीं होगा. मंडी में सरकार की इस रैली में प्रदेशभर से करीब 1100 एचआरटीसी की बसें लगाई गई हैं. वहीं, विदेश दौरे के चलते मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रैली में शामिल नहीं होंगे. सीएम सुक्ख मंडी पहुंचे और उनका स्वागत किया गया. इस दौरान कर्मचारी यूनियन की तरफ से सीएम को पांच लाख रुपये रिलीफ फंड में दिए गए।

  • जन संकल्प कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और अपनी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया.  उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता और नेहरू–गांधी परिवार के भरोसे एक सामान्य परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सका है. इसे उन्होंने लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका और बलिदानों को याद किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत किया. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए दो प्रधानमंत्रियों ने जान दी है, इसलिए कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाना अनुचित है।
  • मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से अफसरशाही को भी सीधे चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जो अधिकारी सरकार रहते हुए भाजपा नेताओं के घर हाजिरी लगा रहे हैं या साजिश कर रहे हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा. “रात के अंधेरे में निपटा देंगे” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस सरकार किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब काम ऐसे नहीं चलेगा और जिन अधिकारियों में ‘दोहरा चरित्र’ मिलेगा, उनसे कोई रियायत नहीं बरती जाएगी. डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्करों के काम नहीं हो रहे हैं और सीएम को डंडा लेकर साथ लेकर चलेंगे।
  • मंडी में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरा होने पर आयोजित जनसंपर्क अभियान के मंच से हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष और अफसरशाही पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि आज का विशाल जनसमूह इस बात की गवाही दे रहा है कि कांग्रेस सरकार जनता को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. यह भीड़ उन लोगों के लिए चेतावनी है जो यह सोचकर बैठे हैं कि वे बिना मेहनत के सत्ता में वापस आ जाएंगे. इस दौरान मुकेश ने सीएम सुक्खू को भी खरी खरी सुनाई.
  • पड्डल मैदान में 15-20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. सुबह छह से सात बजे के करीब लोग अपने घरों से बसों के जरिये रैली स्थल पहुंच गए हैं और उन्हें यहां पर खाने के लिए पुलाव, दही, मक्खन और पानी की बोतल दी जा रही है. इसके लिए बाकायदा स्टॉल लगाए गए हैं.  फिलहाल, 11 बजे के करीब सीएम रैली में पहुंचेंगे.
  • गौरतलब है कि सुबह घर से निकले वर्कर रैली में पहुंच गए हैं और उन्हें आयोजकों की तरफ से नाश्ता दिया गया है. लोगों ने पड्डल मैदान में नाश्ता किया है, फिलहाल, धीरे धीरे मैदान में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है.
  • सुक्खू सरकार के तीन साल के कार्यकाल का जश्न शुरू हो गया है. मंडी के पड्डल मैदान में प्रदेश के सभी जिलों से लोग पहुंचे हैं. पूर्व मंत्री कौल सिंह का भाषण चल रहा है. पूरी सरकार मंडी पहुंची है. लेकिन अभी सीएम सुक्खू का इंतजार हो रहा है.
  • हिमाचल सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर, आज छोटी काशी, मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में सहभागिता के लिए कंगनीधार हेलीपैड पर सीएम सुक्खू पहुंच गए हैं. यहां पर आयुष मंत्री यादविंदर सिंह गोमा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है।
  • मंडी के पड्डल मैदान में सरकार के खिलाफ रोष जताने के लिए नर्सें भी पहुंची. इस दौरान उन्होंने हाथों तख्तियां लेकर सरकार से नर्सों की भर्ती को लेकर पूछा. हाल ही में सरकार ने नर्सों की भर्ती निकाली है. लेकिन उनमें उम्र की सीमा 32 साल रखी है और साथ ही 5 साल तक ही भर्ती की जाएगी औऱ महज 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत चार हजार श्रमिकों को 15 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे. बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि मौजूदा सरकार में अभी तक श्रमिकों को 63 करोड़ से अधिक के लाभ दिए जा चुके हैं. बोर्ड की तरफ से 14 श्रमिकों के लिए 14 विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें से 8 योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को कल यह धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी. प्रदेश की 19 एकल, विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को एक-एक लाख की धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment