Home » Uncategorized » 413 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार…

413 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन : पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने NDPS एक्ट के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को 413 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों की कार से मादक पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। बीते दिन आठ दिसंबर को कंडाघाट पुलिस की टीम गश्त पर थी इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि करण कुमार व शाहरुख़ खान नाम के दो युवक गाड़ी में शिमला से सोलन की तरफ आ रहे है जो आपसी मिलीभगत से पिछले काफी समय से चरस/भांग की अवैध खरीद फरोख्त का धंधा करते है। आज भी इन दोनों के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ चरस/भांग है जिसे वह दोनों बेचने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका। कार की तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 413 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी करण कुमार और शाहरुख़ खान, दोनों निवासी गांव बठोल, तहसील कसौली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।पुलिस ने आरोपियों की कार टैक्सी डिज़ायर को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में CASE FIR No. 124/25, dated 08.12.2025, U/S 20, 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों करण कुमार (22 वर्ष), शाहरुख़ खान (30 वर्ष) को सोमवार 09 दिसंबर 2025 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *