Home » Uncategorized » परवाणू : सब्जी मंडी से लापता 7 साल का मासूम पुलिस ने किया सुरक्षित परिवार के हवाले

परवाणू : सब्जी मंडी से लापता 7 साल का मासूम पुलिस ने किया सुरक्षित परिवार के हवाले

परवाणू: परवाणू में शनिवार देर शाम एक 7 वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया, जिसके बाद वह सेक्टर-2 क्षेत्र में लावारिस हालत में भटकता मिला। गश्त पर निकली पुलिस थाना परवाणू की टीम ने बच्चे को रोते हुए देखा, जो अपने माता-पिता की तलाश में काफी परेशान था। पुलिसकर्मियों ने बच्चे से परिवार के बारे में जानकारी ली और शांत करवाकर उसे सुरक्षित रखा। तत्पश्चात, टीम ने तुरंत उसके माता-पिता से संपर्क किया और थोड़े समय बाद बच्चे को सही-सलामत उनके सुपुर्द कर दिया। जांच में पाया गया कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ सब्जी मंडी आया था, जहां भीड़ के बीच वह उनसे बिछड़ गया और खोजते-खोजते सेक्टर-2 पहुंच गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गया।

Leave a Comment