Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लंबे समय से बारिश न होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं. शुष्क ठंड के चलते तापमान तेजी से गिर रहा है और अनेक क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया है. जनजातीय जिला लाहौल–स्पीति में सबसे अधिक सर्द रातें देखने को मिल रही हैं, जहां न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है. ऊपरी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ही सड़कों पर ब्लैक आइस का खतरा बढ़ने लगा है, जिससे सुबह के समय वाहनों की आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण हो गई है. रविवार को सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में मध्यम कोहरा छाया रहा, जिसने यातायात को और प्रभावित किया।
मौसम कब बदलेगा?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. 27 नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि अगले 3–4 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान?
प्रदेश के विभिन्न शहरों में दर्ज न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:
ताबो: -7.0°C (सबसे कम)
कल्पा: -0.5°C
केलांग: -4.1°C
मनाली: 2.7°C
सोलन: 3.7°C
सुंदरनगर: 4.3°C
पालमपुर: 5.0°C
हमीरपुर: 5.3°C
कांगड़ा: 6.3°C
मंडी: 6.3°C
शिमला: 6.8°C
ऊना: 7.7°C
बिलासपुर: 7.9°C
कुफरी: 3.4°C
नारकंडा: 1.5°C
धर्मशाला: 9.8°C
नाहन: 9.6°C
रिकांगपिओ: 2.4°C
सेऊबाग: 2.5°C
बरठी: 5.8°C
सराहना: 5.2°C
बजौरा: 5.2°C
कसौली: 9.3°C
जुब्बड़हट्टी: 8.0°C
पांवटा साहिब: 12.0°C
नेरी: 10.8°C
प्रदेश के मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने, विशेषकर सुबह-शाम यात्रा के दौरान फिसलन और कम दृश्यता से बचने की अपील की है।





