Home » Uncategorized » हिमाचल में ठंड का कहर, ताबो, केलांग समेत कई जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा, जमने लगा है पानी

हिमाचल में ठंड का कहर, ताबो, केलांग समेत कई जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा, जमने लगा है पानी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जहां इन दिनों कई क्षेत्रों में धूप खिलने से दोपहर के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं सुबह शाम अब कई इलाकों में ठंड भी बढ़ने लगी है. ऐसे में बात की जाए तो प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम पारा माइनस में जा पहुंचा है.  प्रदेश के 27 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है. इस दौरान अब लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान माइनस में जाने से अब यहां पानी भी जमना शुरू हो गया है. सड़कों में ब्लैक आइस जमने के चलते अब लाहौल स्पीति से रोहतांग दर्रा के लिए सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है. अब लाहौल स्पीति की ओर से पर्यटक रोहतांग पास का दीदार नहीं कर पाएंगे. शुक्रवार को सुंदरनगर और बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा. जबकि मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा।

मौसम को लेकर क्या है अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार  27 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना है. ऐसे में राज्य में 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. राज्य में 2 से 3 दिनों के दौरान ऊँची पहाड़ी और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में लुढ़कने लगा है न्यूनतम तापमान

हिमाचल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि शिमला में न्यूनतम पारा 7.6, सुंदरनगर में 5.7, भुंतर में 2.1, कल्पा में 0.2, धर्मशाला में 9.4, ऊना में 8.5, नाहन में 9.1, केलांग में माइनस -2.1, पालमपुर में 5.5, सोलन में 4.8, मनाली में 2.9, कांगड़ा में 8.4, मंडी में 8.1, बिलासपुर में 10.5, हमीरपुर में 7.2,  जुब्बड़हट्टी में 8.4, कुफरी में 5.8, कुकुमसेरी में माइनस -2.8, नारकंडा में 3.9, भरमौर में 5.5, रिकांगपिओ में 3.1,  सेऊबाग में 3.4, बरठी में 7.0, कसौली में 9.7, पांवटा साहिब में 13.0,, सराहना में 5.2, देहरा गोपीपुर में 9.0, नेरी में 11.4 और बजौरा में 5.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *