सोलन: पुलिस थाना सदर क्षेत्र के रबोन में बंद पड़ी एक फैक्ट्री से चोरी का मामला सामने आया है। रबोन निवासी जोगिन्दर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी “भारत ऑर्गनिक्स” नामक फैक्ट्री वर्ष 2013 से सेलर्स विवाद के कारण बंद है। 15 नवंबर को बाहर से लौटने के बाद जब वे फैक्ट्री पहुंचे, तो पाया कि फैक्ट्री में लगी चोरियों में घर का सामान, रसोई व बाथरूम आइटम, फर्नीचर, गीजर, हीटर, ब्लोअर, टेलीविजन आदि चोरी हो चुके हैं। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 60,000 रुपए बताई गई है। शिकायतकर्ता द्वारा CCTV फुटेज चेक करने पर पिछले कई दिनों से कुछ लोगों को बोरे में भरकर सामान बाहर ले जाते देखा गया। 15 नवंबर की शाम भी एक व्यक्ति फैक्ट्री में घुसता हुआ फुटेज में नजर आया, जिस पर जोगिन्दर सिंह को गहरा संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा कुमार (26 वर्ष), निवासी बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन, वर्तमान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रबोन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले भी चोरी का एक मामला पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज है, जिसमें उसने करीब 1.30 लाख रुपए की शटरिंग प्लेटें चोरी की थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात में और कौन शामिल हो सकता है।





