Home » Uncategorized » बिहार की जनता ने मेरे पिता को उनके 20 साल के काम का इनाम दिया”: एनडीए की जीत के बाद बोले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार

बिहार की जनता ने मेरे पिता को उनके 20 साल के काम का इनाम दिया”: एनडीए की जीत के बाद बोले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा भारी जीत दर्ज करने के बाद, मुख्यमंत्री नीतिश को कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को राज्य के लोगों को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि परिणाम उम्मीदों से बढ़कर रहे हैं और उन्होंने अपने पिता के दो दशकों के काम को पुरस्कृत करने के लिए मतदाताओं को श्रेय दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीतीश कुमार बिहार की विकास यात्रा को जारी रखेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा, “एनडीए को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं बिहार की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारी सरकार बनने जा रही है। जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि गठबंधन को सकारात्मक नतीजों की उम्मीद थी, लेकिन नतीजे उम्मीदों से बढ़कर रहे। उन्होंने कहा, “उन्होंने उन्हें ( नीतीश कुमार को ) उनके 20 साल के काम का इनाम दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे पिता इस भरोसे को कायम रखेंगे और विकास की प्रक्रिया जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *