लाइव हिमाचल/धर्मपुर: सात नवंबर को एक शिकायतकर्ता हरीश चन्द्र वर्तमान निरीक्षक खादय नागरिक आपुर्ति एवं उपभोगता मामले सोलन ने थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कुमारहटटी बाजार के समीप अवैध रूप से सिलेंडर बिक्री किए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 35 एल०पी०जी० सिलेण्डरों को गाड़ी नंबर सी०एच०-01टी-8953 से बरामद किए हैं। उपरोक्त सिलेण्डरों के बारे में ट्रक चालक व हैल्पर ने कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान वारदात में संलिप्त वाहन को जब्त करके कब्जे में ले लिया गया है। जबकि बरामद सिलेण्डरों को शिकायतकर्ता हरिश चन्द्र के के हवाले कर दिया गया है। इस वारदात में संलिप्त गाड़ी नंबर सी०एच०-01टी-8953 के आरोपी चालक किशोर कुमार पुत्र परस राम निवासी गांव तनसेटा डा० खा० जोबडी तह० अर्की जिला सोलन और उम्र 37 वर्ष व परिचालक धीरेन्द्र सिह पुत्र स्व० उमेद सिंह निवासी से 12 चण्डीगढ़ उम्र 35 वर्ष को नोटिस अधीन धारा 35 (3) BNSS के तहत पाबंद किया गया है। अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया कि आरोपी गण बाहरी राज्यों से अवैध रूप से सिलेण्डर लाकर हिमाचल प्रदेश में बेच देते थे। इस मामले में अभी आगामी जांच जारी है।





