Home » Uncategorized » समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की विद्यार्थियों ने ली शपथ…

समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की विद्यार्थियों ने ली शपथ…

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन में शुक्रवार को छात्रों ने नशे के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया। कॉलेज के ‘प्रेहारी क्लब’ द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. ए. वी. निधी भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल हमारे व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। डॉ. निधी ने कहा कि युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ एकजुट हों और अपने दोस्तों व साथियों को भी इसके खतरों के बारे में बताएं। डॉ. निधी ने कहा कि युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ एकजुट हों और अपने दोस्तों व साथियों को भी इसके खतरों के बारे में बताएं।इस अवसर पर सभी छात्रों ने शपथ ली कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास करेंगे। अंत में, प्रेहारी क्लब के सदस्यों डॉ. सतीश ठाकुर और हीरा छेत्री ने सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]