Home » Uncategorized » KIPS सनवारा के गीतांश और दक्ष ने जीता जोनल क्विज़, नेशनल के लिए हुए क्वालीफाई

KIPS सनवारा के गीतांश और दक्ष ने जीता जोनल क्विज़, नेशनल के लिए हुए क्वालीफाई

लाइव हिमाचल/सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (KIPS) सनवारा की क्विज़ टीम ने वर्ल्ड वाइल्ड विज़डम ग्लोबल चैलेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस जीत के साथ ही टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्कूल के कक्षा IX के छात्र गीतांश गुलाटी और कक्षा VIII के दक्ष गिलोरिया ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पांच राउंड तक चली इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में KIPS की टीम ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की टीमों को पछाड़ते हुए यह जीत हासिल की। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्रों को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]