Home » Uncategorized » सांसद सुरेश कश्यप बोले, पीएमजीएसवाई फेज-4 में 2,271 करोड़ की मंजूरी, हिमाचल में बनेंगी 294 सड़कें…

सांसद सुरेश कश्यप बोले, पीएमजीएसवाई फेज-4 में 2,271 करोड़ की मंजूरी, हिमाचल में बनेंगी 294 सड़कें…

शिमला: भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता केंद्र सरकार का धन्यवाद तो करते नहीं पर यह जरूर कहते हैं कि जो पैसा केंद्र से आ रहा है वह हमारा हक है। भाजपा सीधा-सीधा कहना चाहेगी कि अगर केंद्र सरकार से पैसा ना आए तो हिमाचल प्रदेश में विकास की गति थम जाएगी। अभी भी हिमाचल की प्रगति में केंद्र सरकार का बड़ा योगदान है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 2271 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए भाजपा का समस्त नेतृत्व केंद्र सरकार, पीएम मोदी, केंद्र मंत्री नड्डा का आभार प्रकट करते हैं। इसमें राज्य की 1438 किलोमीटर की 294 नई व पुरानी सड़कों पर काम किया जाएगा। चौथे चरण में 250 आबादी से ज्यादा के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे अधिक सड़कें शिमला जिले को मंजूर की गई हैं जिनकी संख्या 97 है। ये सड़कें 474 किलोमीटर लंबी है और इनपर 669 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *