लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन में एक पटवारी को रिश्वत लेने की शिकायत मिलने पर सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तहसील कार्यालय सोलन में कार्यरत आरोपी पटवारी के खिलाफ पहले भी इस तरह की कई ऐसी शिकायतें मिली रही थी जिस पर सरकार ने भी डीसी को जांच करने के लिए कहा था। वहीं आज ताजा मामले में किसी केस की सेटलमेंट करने के लिए दो लाख रुपए के लेनदेन की बात हो रही थी। जिसकी शिकायत डीसी से की गई। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने लेनदेन की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है। वहीं आरोपी पटवारी आनंद को सस्पेंड कर उसका हेड क्वार्टर लोहारघाट फिक्स किया गया है। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।





