Home » Uncategorized » बद्दी में भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, चुनाव पर होगा मंथन

बद्दी में भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, चुनाव पर होगा मंथन

लाइव हिमाचल/बद्दी : भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में बुधवार को शुरू हुई। कार्यशाला भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के मार्गदर्शन में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पहला वर्ग युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और ओबीसी मोर्चा है। इस प्रकार सातों मोर्चों को चाक-चौबंद करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा के विचारों का विस्तार करने की योजना को लेकर पहला सत्र संपन्न हुआ। दूसरे सत्र में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग का एक बड़ा प्रशिक्षण वर्ग हुआ। आने वाले समय में पार्टी को किस तरह से और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार किया जाए, इसपर रणनीति बनाई। सभी प्रकोष्ठों का एक विशिष्ट वर्ग होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि 3 साल पहले झूठ, फरेब और धोखे का एक आवरण ओढ़कर सत्ता में कांग्रेस पार्टी आई और तीन साल से उन्होंने बेरोजगार युवकों, हमारी बहनों माताओं को बुरी तरह से त्रस्त किया व ठगा। कहा कि इस भ्रष्ट सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा दो दिन की कार्यशाला में आगामी रणनीति तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *