Home » Uncategorized » शराब के नशे में खाई जहरीली दवा, आईजीएमसी शिमला में मौत…

शराब के नशे में खाई जहरीली दवा, आईजीएमसी शिमला में मौत…

लाइव हिमाचल/सोलन: ज़िला सोलन के कंडाघाट के 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति ने 30 अक्टूबर को कथित तौर पर शराब के नशे में किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया था, जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विरेन्द्र (47), निवासी गांव गौड़ा (कंडाघाट), के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि 30 अक्टूबर को विरेन्द्र ने शराब के नशे में किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए। वहां से 31 अक्टूबर को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।आईजीएमसी में पांच दिनों तक चले इलाज के बाद मंगलवार (4 नवंबर) को विरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें उन्होंने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *