Home » Uncategorized » दुल्हन की विदाई के बाद ससुराल से लौट रहे दादा-रिश्तेदार की हादसे में मौत, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार, पिता सहित 4 पीजीआई रेफर

दुल्हन की विदाई के बाद ससुराल से लौट रहे दादा-रिश्तेदार की हादसे में मौत, एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार, पिता सहित 4 पीजीआई रेफर

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. पोती को को ससुराल से विदा करने के बाद लौट रहे दादा और उनके रिश्तेदार की कार हादसे में मौत हो गई, जबकि पिता सहित अन्य चार लोग घायल हो गए थे. मंगलवार को दादा सहित दो लोगों की एक साथ ही चिताएं चली. शादी वाले घर से दो अर्थियां निकली तो कोहराम मच गया. अभी घर से शादी का टैंट भी नहीं उतारा गया था.दरअसल, हमीरपुर के उखली के पास टियाले दा घट नामक जगह पर में सोमवार देर शाम को एक गाड़ी पैराफिट से टकरा गई. इस कार में छह लोग सवार थे. टाटा बोल्ट कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार, अमनेड़ गांव से एक बेटी की शादी दंगोटा गांव के युवक के साथ हुई थी. सोमवार को दुल्हन के दादा, पिता और मां और अन्य रिश्तेदार सवार थे. इस दौरान सुसराल में बेटी को छोड़ने के बाद लौट रहे थे तो रास्ते गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर लाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान दुल्हन के दादा दुनी चंद और रिश्तेदार रघुवीर सिंह के रूप में हुई है. हमीरपुर पुलिस ने चालक पर लापरवाही से गाडी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है.  गाड़ी में पत्नी सुदेश कुमारी, पति प्यार चंद, रघुवीर सिंह गांव अमनेड, अनिल कुमार, दादा दुनी चंद और अनीता राणा  सवार थे. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अमनेड़ की बेटी का विवाह दंगोटा के युवक के साथ संपन्न हुआ.   हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान दुनी चंद बेटे अनिल कुमार, बेटियां सुदेश कुमारी और अनीता राणा, दामाद प्यार चंद के रूप में हुई है.  घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *