Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में मुनाफे के लिए होगी भांग की खेती, औषधीय बीज तैयार करवाएगी सरकार

हिमाचल प्रदेश में मुनाफे के लिए होगी भांग की खेती, औषधीय बीज तैयार करवाएगी सरकार

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में औषधीय भांग की खेती को कानूनी रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में ही पैदा होने वाली भांग के बीजों को रिफाइंड कर ऐसे बीज तैयार किए जाएंगे, जिनसे उगने वाली भांग में नशे की मात्रा न्यूनतम होगी, लेकिन औषधीय गुण भरपूर होंगे। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी कृषि विश्वविद्यालय को सौंपी है, जो इन बीजों को रिफाइंड करने के बाद इनकी नर्सरी तैयार करेगा। पहले सरकार ने बीज बाहर से आयात करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब आत्मनिर्भर नीति के तहत प्रदेश में ही बीज विकसित करने का निर्णय लिया गया है। मौजूदा समय में राज्य में प्राकृतिक रूप से उगने वाली भांग में नशे की मात्रा अधिक होने के कारण इसकी खेती अवैध है। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि नर्सरी तैयार होने के बाद, पहले चरण में कुछ किसानों की पहचान की जाएगी और उन्हें खेती के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाएँगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल लाइसेंस प्राप्त किसान ही भांग की खेती कर पाएँगे, जिन्हें सरकार को अपने खेतों का पूरा विवरण देना होगा। इस पहल का उद्देश्य भांग के बीजों, फूलों, रेशों और पत्तियों का उपयोग दवाओं और अन्य औद्योगिक उत्पादों के उत्पादन में करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *