Home » Uncategorized » शिमला में भीषण आग ,135 वर्ष पुराना ऐतिहासिक दो मंजिला भवन जलकर राख…

शिमला में भीषण आग ,135 वर्ष पुराना ऐतिहासिक दो मंजिला भवन जलकर राख…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/शिमला: राजधानी के छोटा शिमला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां 135 साल पुराना ऐतिहासिक डिंपल लॉज अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते यह दो मंजिला लकड़ी का भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे ने न केवल स्थानीय लोगों को दहला दिया बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर को भी आग की लपटों ने निगल लिया। जानकारी के अनुसार, आग सुबह लगभग 8 जे बजे के आसपास लगी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने अपने घर से धुआं उठता देखा और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। अग्निशमन वाहन समय रहते पहुंच गए, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पूरी कोठी जलकर खाक हो गई। यह 135 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भवन था जहां होम स्टे चलता था। पुराना भवन होने के कारण इसमे भारी नुकसान हुआ है हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। भवन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के इलाकों में फैलने से रोका। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। ADM ज्योति राणा ने कहा कि आग आज सुबह लगभग 8 बजे लगी थी।यह एक 135 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भवन था जहां पर होम स्टे चलता था।यह एक केयरटेकर रहता था जिसने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।आग के कारणों का पता नही चला है ।मामला दर्ज कर लिया गया है। गनीमत यह रही को इसमे कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *