Home » Uncategorized » हिमाचल में लगातार गिर रहा पारा, केलांग माइनस में पहुंचा; जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में लगातार गिर रहा पारा, केलांग माइनस में पहुंचा; जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update:  हिमाचल प्रदेश में अब सप्ताह भर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. ऐसे में मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ बना रहा. हालांकि मंडी में आसमान में कोहरा छाया रहा. वहीं प्रदेश के बाकी इलाकों में भी साफ मौसम के चलते न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. इस दौरान प्रदेश के पर्यटन स्थलों कुल्लू, मनाली, कुफरी नारकंडा, तपना, कुफरी में सबसे अधिक ठंडा  दर्ज किया गया. कुफरी में 14.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि मनाली में 18.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया . वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा पर्यटन स्थल लाहौल स्पीति रहा, जहां केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, ताबो में 1.1 डिग्री और कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश में मौसम को लेकर क्या है अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 29 अक्टूबर से  3 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने की संभावना है. ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. जबकि अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में  धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान भी धीरे धीरे कम होता हुआ नजर आएगा. प्रदेश में सप्ताह भर तक मौसम साफ रहने से दोपहर में गर्मी और सुबह शाम ठंड रहेगी. ऐसे में  हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए घूमने के लिए मौसम सुहावना बना हुआ है. इन दिनों ऊंची पहाड़ी चोटियां बर्फ से ढकी होने के कारण सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश में केलांग में जहां न्यूनतम तापमान सबसे अधिक माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, सुंदरनगर में 11.9, भुंतर में 9.5, कल्पा में 3.4, धर्मशाला में 12.8 , ऊना में 11.6, नाहन में 15.3, पालमपुर में 10.0, सोलन में 9.0, मनाली में 6.1, कांगड़ा में 13.0, बिलासपुर में 14.8, मंडी में 13.0, हमीरपुर में 13.0, जुब्बड़हट्टी में 12.3, कुफरी में 7.9, कुकुमसेरी में 0.2  नारकंडा में 5.7, भरमौर में 8.1, सेऊबाग में 7.8, बरठी में 14.0, पॉन्ट साहब में 18.0, सराहन में 12.4, ताबो में 1.1, नेरी में 16.1 और बजौरा में 8.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *