Home » Uncategorized » आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 19 अक्टूबर 2025 : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों क लिए आज का दिन लाभदायक, बुधादित्य योग का मिलेगा फायदा जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 19 अक्टूबर 2025 : वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों क लिए आज का दिन लाभदायक, बुधादित्य योग का मिलेगा फायदा जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025 : 19 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। सितारों की स्थिति बता रही है कि आज चंद्रमा का गोचर कन्या राशि से होगा, जबकि आज चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध के होने से सुनफा योग बनेगा। जबकि आज सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशि के लिए कैसा रहेगा,जानें आज का राशिफल।

मेष राशि,वाणी संयमित रखें, सेहत पर खर्च होगा

मेष राशि,वाणी संयमित रखें, सेहत पर खर्च होगा

आज मेष राशि के जातक रविवार के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की कोशिश करें और अपने रूठे जीवन साथी को मना लें। आपके भाई की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी, इससे भाई के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन उत्तम है।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि,आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा

वृषभ राशि,आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों को माता से सहयोग मिलेगा। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में तालमेल और प्रेम बढेगा। यदि कोई समस्या आ रही है तो शाम के समय उसका समाधान मिलेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी। आपको आज कारोबार में लाभ मलिेगा। आपको आज आर्थिक योजनाओं में कामयाबी मिलेगी। लव लाइफ आप प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज उपहार और सुख साधन मिलने का योग है। धर्म कर्म के काम में भाग लेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल अर्घ्य दें।

मिथुन राशि, रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा

मिथुन राशि, रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन बुद्धि और रचनात्मक क्षमता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज किसी सगे संबंधी से मिलने जा सकते हैं। आपके परिवार में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवन आनंदमय रहेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। माता पिता की ओर से आपको स्नेह मिलेगा। आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज परिचय का लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और सूर्य पुराण का पाठ करें।

कर्क राशि, रुके हुए काम पूर्ण होंगे

कर्क राशि, रुके हुए काम पूर्ण होंगे

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और तरक्की दिलाने वाला रहेगा। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी रुचि धर्म कर्म में रहेगी। वैसे आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आज आपके काम से प्रभावित होंगे, बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। विदेश से आपको फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज आप तुलसी को दीप दिखाएं और तुलसी चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि,शुभ समाचार मिलेगा

सिंह राशि,शुभ समाचार मिलेगा

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ खर्च करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी इस काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। शाम के समय धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। छात्रों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

कन्या राशि, आज आपका धन खर्च करना होगा

कन्या राशि, आज आपका धन खर्च करना होगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। लेकिन उचित और शुभ कार्यो में धन खर्च होने से आप चिंता नहीं करेंगे। आज आपको मित्रों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। लव लाइफ में आज सुखद अनुभूति होगी। संतान की ओर से किसी चिंता का समाधान होगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। उपहार की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि, परिवार से सहयोग मिलेगा

तुला राशि, परिवार से सहयोग मिलेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन लाभदायक हे। आज कारोबार में परिवार वालों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अधिक काम करने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकार और प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट की सफलता से सभी आपकी बुद्धि और पराक्रम तारीफ करते हुए नजर आएंगे। शाम के समय कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगो की मदद करें।

वृश्चिक राशि,बिजेनस में लाभ पाएंगे

वृश्चिक राशि,बिजेनस में लाभ पाएंगे

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपनी ऊर्जा और कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे। काम का दबाव अधिक रहने से आप आज थकान महसूस कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना आज आपको मिल सकती है। आपको आज किसी मित्र की मदद से फायदा होगा। कोई जरूरी काम आपका आज पूरा होगा। आपके घर में आज कुछ शुभ काम का आयोजन हो सकता है। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग भी बनेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको हनुमानाष्टक का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि,अधूरे अटके काम पूर्ण होंगे

धनु राशि,अधूरे अटके काम पूर्ण होंगे

धनु राशि के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे और आपके पद और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा और दांपत्य जीवन में रिश्ता और मजबूत होगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। घर के बड़ों से आपको आज स्नेह सहयोग मिलेगा आज शाम के समय आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि, वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा

मकर राशि, वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज पूरा होगा धार्मिक कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए समय कम निकाल पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से मामला सुलझता नजर आ रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा। संध्या के समय आप किसके धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे और आपके यश का विस्तार होगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कुंभ राशि, लाभ के साथ परिवार का सहयोग पाएंगे

कुंभ राशि, लाभ के साथ परिवार का सहयोग पाएंगे

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। अगर आज आप कोई काम करने जा रहे हैं तो माता-पिता के आशीर्वाद से उसमें सफलता मिलेगी। आपके अच्छे कार्यों से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आज किसी मुद्दे पर बात हो सकती है, ऐसे में आपको परिवार की सलाह की आवश्यकता होगी, माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मीन राशि, उन्नति की प्रबल संभावना है

मीन राशि, उन्नति की प्रबल संभावना है

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, संतान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज उन्नति की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। आज पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में लोगों से सहयोग मिलेगा।। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों पर आज कार्यभार बढ़ सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

Leave a Comment