शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अर्की के दाड़लाघाट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम में नारेबाजी करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा में आईं छात्राओं ने नारेबाजी की थी और लंच ना मिलने पर प्रोटेस्ट किया था. प्रोटेस्ट के दौरान छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए कहा था कि सुक्खू ने बुलाया है, भूखे ही तड़फाया है.
दरअसल, बीते शनिवार को सोलन जिले के अर्की में सीएम सुखविंदर सिंह की जनसभा थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान योजना की शुरूआत की. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान मौके पर छात्राओं की भीड़ ने लंच ना मिलने पर नारेबाजी की. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पाया कि जिस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई, उसे निजी दूध समिति कामधेनु द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को ही निमंत्रण दिया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाली छात्राएं लाभार्थी नहीं थीं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि जानबूझ कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई थी। यह कार्यक्रम लाभार्थियों के लिए था और छात्राओं को इसमें नहीं बुलाया गया था। छात्राओं का संबंध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से पाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि जानबूझ कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई थी। यह कार्यक्रम लाभार्थियों के लिए था और छात्राओं को इसमें नहीं बुलाया गया था। छात्राओं का संबंध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से पाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। वहीं अब इस प्रकरण को लेकर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि छात्रों को भोजन देने वाली सरकार नहीं, छात्रों पर मुक़दमा करने वाली सरकार है. इसी तहर भाजपा के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी सरकार को आड़े हाथ लिया. गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि क्या 4 अक्तूबर को सोलन के दाड़लाघाट में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में नारेबाजी करने बाली छात्राओं और अन्य स्थानीय लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना उचित है, यदि हाँ तो कारणों सहित, मार्गदर्शन करें।





