Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में अब घर बनाना हुआ सस्ता, घी पनीर से लेकर सीमेंट तक के दाम गिरे

हिमाचल प्रदेश में अब घर बनाना हुआ सस्ता, घी पनीर से लेकर सीमेंट तक के दाम गिरे

शिमला :  जीएसटी की नई दरों का असर अब हिमाचल के उपभोक्ताओं की जेब पर दिखना शुरू हो गया है। सोमवार से दूध उत्पादों और सीमेंट की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है। जिससे हिमाचल में घर बनाने से लेकर रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हुई हैं।

मिल्कफेड ने घटाए दाम

हिम घी टिन 760 से घटकर 720 रुपये और हिम घी पाउच 750 से घटकर 710 रुपये का हो गया है। मक्खन के 500 ग्राम पैक 310 रुपये से घटकर 290 रुपये और छोटे 100 ग्राम पैक 62 से घटकर 58 रुपये में मिलेंगे। हिम पनीर भी अब सस्ता हो गया है—एक किलो 405 रुपये और 200 ग्राम पैक 81 रुपये में मिलेगा। फ्लेवर्ड दूध भी 1 रुपये कम हो गया है।

व्यासधेनु डेयरी ने भी दिए राहत के दाम

बिलासपुर की व्यासधेनु डेयरी ने पनीर और घी के रेट घटा दिए हैं। एक किलो फुल फैट पनीर 385 से घटकर 365 रुपये और लो फैट पनीर 310 से घटकर 295 रुपये हो गया है। घी 850 रुपये की बजाय अब 790 रुपये और बटर 650 रुपये में मिलेगा।

सीमेंट के दामों में भी कमी

निर्माण कार्य करने वालों को भी राहत मिली है। एसीसी गोल्ड सीमेंट 480 से घटकर 440 रुपये प्रति बैग, एसीसी सुरक्षा 425 से घटकर 390, बांगड़ सीमेंट 380 और अल्ट्राटेक सीमेंट 390 रुपये में मिलने लगा है। जीएसटी दरों की नई अधिसूचना जारी हो चुकी है। विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं, जो दुकानों का औचक निरीक्षण करेंगी। अगर कोई व्यापारी पुराने दामों पर सामान बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

स्लैब में क्या-क्या हुआ बदलाव

अब जीएसटी की तीन प्रमुख दरें लागू होंगी।

5%: आवश्यक व दैनिक उपयोग की वस्तुएं

18%: अधिकांश सामान व सेवाएं

बीमा प्रीमियम पर छूट, और इलेक्ट्रॉनिक सामान (टीवी, फ्रिज, एसी) का टैक्स 28% से घटकर 18% हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]